Breaking News
अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस को वृत्त ब्यावरा क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 09 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इन प्रकरणों में लगभग 20 बल्क लीटर मदिरा एवं 300 किलोग्राम लाहन विधिवत जप्त किया गया। जप्त सामग्री को आबकारी विभाग द्वारा अपने कब्जे में लेकर प्रकरणों में नियमानुसार विवेचना की कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



