उत्कृष्ट स्कूल राजगढ़ के छात्र के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर की गई कार्यवाही* *स्कूल में होने वाले छात्रों के चुनाव को लेकर की गई थी मारपीट*
जिला राजगढ़ में असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लड़ाई झगड़ा मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंदसिंह राठौर के निर्देशानुसार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित अपराध के दो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कार्यवाही की गई है।
*प्रकरण का विवरण*
दिनांक 22.08.2026 को फरियादी मनोज पिता पवन प्रजापति उम्र 18 साल निवासी ग्राम पिपलोदी थाना कालीपीठ हाल बाराद्वारी राजगढ ने रिपोर्ट किया कि वह उत्कृष्ट स्कूल राजगढ में कक्षा 12वीं मे पढाई करता है। दिनांक 22.08.2026 को वह पानी की टंकी के पास ग्राऊण्ड में बैठा था तभी अर्जुन पिता सागर गुर्जर उसके एक साथी के साथ आया और स्कूली चुनाव में उसके भाई को वोट नहीं देने की बात को लेकर डंडो से फरियादी के साथ मारपीट की, गाली – गलौच की व जान से मारने की धमकी दी। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 639/2026 धारा 296(b),115(2),351(3),3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*पुलिस कार्यवाही*
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 23.08.2026 को आरोपीगणों को गिरफ्तार कर धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामिल कराया गया व आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई।
*आरोपी जिन पर कार्यवाही की गई*
1. अर्जुन पिता सागर गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम पिपलोदी थाना कोतवाली राजगढ़
2. अनुज पिता पर्वतसिंह सेन उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बगा थाना कोतवाली राजगढ़




