Breaking News

सुठालिया-ब्यावरा में 1.42 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण* *राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने दी सामुदायिक भवन, कृषि मंडी एवं मंदिर मार्ग की विकास सौगात*

राजगढ़

क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में सोमवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार ने सुठालिया एवं ब्यावरा में लगभग एक करोड़ 42 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को सामुदायिक सुविधाओं, कृषि अधोसंरचना एवं धार्मिक स्थलों तक सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

सुठालिया के परलापुरा क्षेत्र में राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने 17 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

 

इसी क्रम में कृषि उपज मंडी, ब्यावरा परिसर में 80 लाख रूपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से मंडी परिसर की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं में सुधार होगा और किसानों तथा कृषि उपज से जुड़े लोगों को बेहतर अधोसंरचना का लाभ मिलेगा। वहीं सुठालिया स्थित प्रसिद्ध श्याम खो महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए 47 लाख रूपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श् पंवार ने किया। सीसी रोड के निर्माण से मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) पंवार ने कहा कि क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, सड़क, कृषि, सामुदायिक सुविधाओं और धार्मिक स्थलों से जुड़ी  आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button