पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

चमोली (SHABD): चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर में आयोजित सम्मान समारोह में दशोली ब्लॉक सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पूर्व सैनिक और वीर नारियां शामिल हुईं।
कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने सेना के अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने बताया कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में उत्तराखंड के जवानों ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और अनेक वीरों ने सर्वोच्च बलिदान भी दिया है। ऐसे में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान करना समाज का दायित्व है।




