वार्ड क्रमांक 10 में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, क्लब ग्राउंड के पीछे से सुठालिया रोड और मन्नत सिटी को जोड़ेगी सड़क

राजगढ़ ब्यावरा। नगर विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए ब्यावरा नगर के वार्ड क्रमांक 10 में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह द्वारा किया गया।
यह सड़क क्लब ग्राउंड के पीछे से सुठालिया रोड और मन्नत सिटी को जोड़ने का कार्य करेगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, सूरज दांगी, नीरज शर्मा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पवन कुशवाह ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही आसपास के रहवासी क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।
नगर विकास के क्रम में किए जा रहे इन कार्यों से ब्यावरा में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।


