उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय ललित कला प्रदर्शनी का शुभारंभ, कला और विरासत का दिखा संगम

लखनऊ (SHABD): गोरखपुर के बौद्ध संग्रहालय परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ललित कला चित्रकला प्रदर्शनी का मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न चित्रों और कलाकृतियों का अवलोकन कर कलाकारों की रचनात्मकता की सराहना की। मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन कला, संस्कृति और इतिहास को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनी के बाद उन्होंने बौद्ध संग्रहालय का निरीक्षण कर गौतम बुद्ध के जीवन, उनकी शिक्षाओं और संरक्षित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कला और पुरातत्व के संरक्षण तथा गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button