Breaking News

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद* कुल ₹2.80 लाख कीमत की 04 मोटरसाइकिलें बरामद*

पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.व्ही.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना खिलचीपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 04 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत ₹2,80,000/- बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना एवं पुलिस कार्यवाही*

दिनांक 14.08.2026 को आरोपी मुकेश पिता रामसिंह तंवर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मदनपुरिया, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को अपराध क्रमांक 320/25, धारा 126(2), 115(2), 3(5), 309(6) बीएनएस में प्रोडक्शन वारंट पर विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी मुकेश तंवर एवं उसके साथी राधेश्याम तंवर द्वारा दिनांक 14.08.2025 की रात्रि करीब 10 बजे राजगढ़ रोड, धमनियां जोगी जोड़ के पास फरियादी दिनेश पिता पन्नालाल मालवीय, निवासी वार्ड क्रमांक 14, छापीहेड़ा को रोककर मारपीट कर लूट का प्रयास किया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपी राधेश्याम तंवर को लगभग दो माह पूर्व गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके कब्जे/निशानदेही से करीब 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई थीं।

वर्तमान विवेचना के दौरान आरोपी मुकेश तंवर से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अपने घर ग्राम मदनपुरिया में छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त किया गया। तस्दीक करने पर उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सोयतकलां, जिला आगर मालवा के अपराध क्रमांक 148/26 में चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया।

आरोपी से पूछताछ को आगे बढ़ाने पर उसने खिलचीपुर कॉलेज रोड से एक मोटरसाइकिल चोरी कर नाले में छिपाकर रखना तथा इसके अतिरिक्त माचलपुर एवं खानपुरा, राजस्थान से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर विधिवत जप्त की गईं। इस प्रकार थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 04 मोटरसाइकिलें, कीमत लगभग ₹2,80,000/- बरामद की गई हैं।

1. MP70ME5666 – Hero Splendor

थाना सोयतकलां, जिला आगर मालवा, अपराध क्रमांक 148/26

 

2. MP39ZB9768 – Hero Splendor Plus

थाना खिलचीपुर, जिला राजगढ़, अपराध क्रमांक 206/26

 

3. MP39MS1322 – Hero HF Deluxe

थाना माचलपुर, जिला राजगढ़, अपराध क्रमांक 309/25

 

4. RJ17SZ4862 – Hero Splendor Plus

थाना खानपुरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान), अपराध क्रमांक 88/25

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

मुकेश पिता रामसिंह तंवर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मदनपुरिया, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।

 

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अन्य चोरी की घटनाओं एवं आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है।

 

Related Articles

Back to top button