होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


धरसींवा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने आमंत्रण के लिए विधायक अनुज शर्मा का आभार जताते हुए सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह त्योहार मन-मुटाव भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होलिका बुराई का प्रतीक है, जिसका दहन कर हमें जीवन में अच्छाई, सकारात्मकता और खुशहाली को अपनाना चाहिए और सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 4 मार्च को होली मनाई जाएगी और प्रदेश में अभी से उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है। हाल ही में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खातों में सहायता राशि अंतरित की गई है, जिससे किसानों में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती से इस बार होली का पर्व और अधिक उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि किसानों के खातों में सहायता राशि पहुंचने से ग्रामीण अंचलों में खुशी का माहौल है और लोग इस बार होली अधिक आनंद और उत्साह के साथ मना रहे हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित



