छत्तीसगढ़

विधानसभा परिसर में आगामी बजट पर मंथन, विकास की नई दिशा का संकल्प

रायपुर,राजधानी के विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट प्रस्तुति से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर प्रस्तावित प्रावधानों और प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई गति और स्पष्ट दिशा देने वाला दस्तावेज सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय जनकल्याण, सुशासन और समावेशी विकास को धरातल पर प्रभावी रूप से स्थापित करना है, और आगामी बजट इन्हीं संकल्पों को सुदृढ़ आधार प्रदान करेगा।
बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित रहे। आगामी बजट को प्रदेश की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ करने, आधारभूत ढांचे को विस्तार देने और समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button