मध्यप्रदेश

कार्याे में रूचि न लेने वाले ठेकेदारो को जारी करे नोटिस, कार्याें में लाए प्रगति- कमिश्नर

कमिश्नर ने कार्याें के भुगतान पर लापरवाही बरतने पर सीएमओ को निलंबित करने के दिए निर्देश

 

कमिश्नर ने नगरीय प्रशासन के कार्याें की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

शहडोल 2 फरवरी 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में शहडोल संभाग में नगरीय प्रशासन द्वारा किये जा करें विभिन्न विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने शहडोल संभाग के समस्त मुख्य नगपालिका अधिकारियो को निर्देश दिए कि नगरीय निकायो द्वारा किये जा रहे समस्त विकास कार्याे में प्रगति लाते हुए यथाशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्याे न करने वाले ठेकेदारो को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करें एवं पूर्ण कार्याें का भुगतान लंबित न रहे यह भी सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के पार्काें को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए तथा नगरीय निकायो में स्थापित की जाने वाली पानी टंकिया निर्धारित मापदंडो के अनुसार स्थापित करे । उन्होंने कहा कि अमृत-2.0 के तहत किये जा रहे वाटर बॉडी के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें।

 

कमिश्नर ने अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत जल प्रदाय योजना, वाटर वॉडी निर्माण योजना तथा पार्क निर्माण योजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन निकायों में कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, वहां सभी समस्याओं का निराकरण कर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें एवं एजेन्सी द्वारा कार्यों में शिथिलता बरतने पर पैनाल्टी भी लगाई जाए।

 

कमिश्नर ने अनूपपुर जिले के नगरपरिषद बरगंवा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामशरण तिवारी को कार्याें के भुगतान पर लापरवाही बरतने पर निलंबित करने एवं सी.एम.ओ. एवं एकाउटेंड से रिकवरी के भी निर्देश दिए।

 

बैठक में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री आरपी मिश्रा, कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन श्री अरविंद शर्मा सहित शहडोल संभाग के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं इंजीनियर्स उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button