नॉर्थन वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय में अल्पवेतनभोगी कर्मचारियों को गर्म लोई वितरण
जयपुर | नॉ वेस्टर्न रेलवे हेडक्वार्टर में टीम मित्राय फाउंडेशन के सहयोग से अल्पवेतन एवं संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को भीषण ठंड से राहत देने हेतु गर्म लोई का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने की। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में मित्राय फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य मानव सेवा को समर्पित एक सराहनीय और पुण्य पहल है।
र्थन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस के.के. सिंघल रहे। उन्होंने सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की पीड़ा को समझकर यथासंभव सहायता करना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नॉर्थन वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय में कार्यरत सफाई, बागवानी, गार्ड, ड्राइवर सहित महिला एवं पुरुष संविदा तथा अल्पवेतनभोगी कर्मचारियों को गर्म लोई भेंट की गई।
कार्यक्रम के अंत में मित्राय फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. विनीत शर्मा एवं योग गुरु रश्मि शर्मा ने बताया कि संस्था विगत 14 वर्षों से सम्पूर्ण राजस्थान में निरंतर सेवा कार्य कर रही है। संस्था द्वारा अब तक 65 हजार से अधिक जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए जा चुके हैं।


