राजस्‍थान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की स्वर्गीय धर्मपत्नी को दी श्रद्धांजलि

जयपुर, 10 जनवरी। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जोधपुर में लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री घनश्याम ओझा के निवास पर पहुंचे तथा उनकी स्वर्गीय धर्मपत्नी शांति देवी ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया व शोक संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री श्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्यमंत्री श्री के.के. विश्नोई, राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह बिश्नोई, विधायक श्री अतुल भंसाली, श्री देवेंद्र जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button