प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (आफएलएन) के अनुवीक्षण हेतु किया निरीक्षण

राजगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (आफएलएन) के अनुवीक्षण के लिए अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी ब्यावरा श्री गोविंद कुमार दुबे शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा कॉलोनी ब्यावरा का निरीक्षण किया। इस दौरान शाला में 135 बच्चे उपस्थित पाए गए। बच्चों के बीच बैठकर एसडीएम श्री दुबे एवं बीआरसीसी श्री गोपाल कृष्ण दुबे ने भोजन मंत्र के साथ बच्चों के बीच भोजन किया। भोजन में मीनू अनुसार गुरुवार को कड़ी-पकोडा एवं वेजिटेबल पुलाव समूह के द्वारा उपलब्ध कराया गया। जिसमें भोजन गुणवत्ता अच्छी पाई गई।
भोजन के बाद बच्चों से एवं शिक्षकों से भी संवाद किया।आफएलएन बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान अंतर्गत शिक्षण की प्रक्रिया पर शिक्षकों से बात की गई। जिसमे शिक्षक संदर्शिका का उपयोग, कहानी का कोना और गणित कोना का उपयोग तथा बच्चो की अभ्यास पुस्तिका पर कार्य की जाँच के बारे में शिक्षकों से पूछा तथा कक्षा पांचवी के बच्चों से प्रश्न उत्तर एवं गणितीय पहाड़ों की समझ की जानकारी प्राप्त की।
साथ ही प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी शाला भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण यह शाला वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय ब्यावरा के परिसर में स्थित भवन में संचालित है। एसडीएम श्री दुबे द्वारा शाला के भवन की मरम्मत हेतु प्रस्ताव बनाकर तत्काल देने के निर्देश भी दिए गए, ताकि शाला भवन को शीघ्र ही ठीक करवाकर संचालित करवाई जा सके। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य श्री आर.के. गुप्ता एवं बीआरसीसी ब्यावरा भी उपस्थित रहे। जिले में भोजन की गुणवत्ता और शैक्षिणिक गुणवत्ता के लिए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री इच्छित गढ़पाले द्वारा समय-समय पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जा रही है। जिससे की बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण भोजन और शिक्षा प्राप्त हो।


