राजस्थान
राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया

जयपुर, 3 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निवास स्थान पहुंचकर अपनी शोक संवेदना जताई। उन्होंने श्री देवनानी की पत्नी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल ने श्री देवनानी को इस दौरान ढांढस बंधाया।




