अर्जुनीधर्मबलौदाबाजार
Trending

टोनाटार में सात जगहों पर विराजमान हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

नवरात्र पर्व प्रारंभ होने के साथ अंचल के देवी मंदिरों में आस्था और विश्वास के मनोकामना ज्योति कलश जगमगाने लगे हैं।

टोनाटार में सात जगहों पर विराजमान हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

रामसागर पारा में विराजित माँ दुर्गा।

बलौदाबाजार(अर्जुनी) शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि सोमवार को विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापना मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित एवं आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया है। नवरात्र पर्व प्रारंभ होने के साथ अंचल के देवी मंदिरों में आस्था और विश्वास के मनोकामना ज्योति कलश जगमगाने लगे हैं। वही दुर्गोंत्सव समितियो के द्वारा कड़ी मेहनत के बाद तैयार किए गए भव्य पंडालो में दुर्गा प्रतिमाए भी स्थापित की गई।

टोनाटार : डिपरा पारा

गौरतलब है कि सोमवार 22 सितंबर से क्वांर नवरात्र का पर्व पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ प्रारंभ हो गए हैं। अंचल के टोपा मिरगी पुरेना खम्हरिया गोढ़ी मोपर खैरताल मल्दी भद्रापाली सहित कई गांवों में नवरात्रि की धूम मची हुई है जिससे गांवो का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इसी तरह ग्राम पंचायत टोनाटार में इस वर्ष 07 जगहों पर शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन 22 सितंबर को पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा अपने पंडाल में विराजमान हुई। वही गांव के महामाया मंदिर में ज्योति कलश प्रज्वलित कराई गई है।

बजरंग चौक
जन्नत चौक ग्राम पंचायत टोनाटार में विराजित सिद्धि स्वरूपा शक्ति

नारंतक यादव ईश्वर प्रसाद रजक विष्णु कोसले चिंतामणि जायसवाल शैलेंद्र जायसवाल रामकुमार जायसवाल कुलेश्वर वर्मा सहदेव रजक मेघु रजक रूपनारायण रजक टोकेश्वर ध्रुव ने बताया कि टोनाटार में इस वर्ष गुड्डी चौक जन्नत ग्रुप अमली पारा रामसागर पारा बगदईन चौक डिपरापारा एवं बजरंग चौक सहित 07 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजित की गई है।

वही गांव के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में 23 श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराए हैं।आदिशक्ति मां दुर्गा की पंडालो को आकर्षक रूप से लाइट झालर चिकमिकी के साथ सजाया गया है। रात्रि में माता के दरबार में माता जसगीत का आनंद लेने बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंच रहे हैं। जिससे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button