Breaking Newsदुनियामौसम

8 अमेरिकी राज्यों में 40 बवंडर, 34 मौतें

वॉशिंगटन। अमेरिका में अलबामा, मिसीसिपी, लुसियाना, इंडियाना, अरकंसास, मिसौरी, इलिनॉय और टेनेसी राज्य टॉरनेडो (बवंडर) की चपेट में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में अब तक 40 टॉरनेडो आ चुके हैं। मौसम विभाग ने हालात और ज्यादा गंभीर होने की आशंका जाहिर की है। शनिवार और रविवार को अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। मिसौरी में सबसे ज्यादा 12 मौतें हुई हैं। 10 करोड़ अमेरिकी आबादी प्रभावित है। 2 लाख घरों में बिजली गुल हो गई है। कैनसस में धूलभरी आंधी के चलते हाईवे पर लगभग 50 गाडिय़ां टकरा गईं। इसमें 8 लोगों की मौत हुई। मिसिसिपी में 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। 100 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल रही है। अरकंसास में आंधी की रफ्तार 265 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई। इमारतें और सडक़ें तबाह हो गई हैें। कनाडाई बॉर्डर पर बर्फीले तूफान और गर्म इलाकों में जंगलों में आग लगने की आशंका जाहिर की गई है।

टॉरनेडो की रफ्तार बढ़ेगी

अमेरिकी स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर ने दावा किया कि तेज गति से बढ़ते ये टॉरनेडो गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। आगे भी कई राज्यों में बेसबॉल के आकार के ओले गिरने और टॉरनेडो आने की संभावना है। ईस्ट लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा, वेस्ट जॉर्जिया और फ्लोरिडा में टॉरनेडो का अलर्ट है। टेक्सास, कंसास, मिसौरी और न्यू मैक्सिको में जंगल की आग का खतरा है। टेक्सास, ओक्लाहोमा, मिसौरी, इलिनोइस, इंडियाना और मिशिगन में तेज हवाओं के चलते दो लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। नेशनल वेटर सर्विस ने साउथ डकोटा और वेस्ट मिनेसोटा के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 6 इंच तक बर्फ गिरने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp