चुनावदेश

इसरो ने अंतरिक्ष में 2 स्पैडेक्स उपग्रहों को किया डॉक

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पैडेक्स) की डॉकिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करके इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की सराहना की। इसके पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो ने एक एक्स पोस्ट में कहा, भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया! सुप्रभात भारत इसरो के स्पैडेक्स मिशन ने ऐतिहासिक डॉकिंग सफलता हासिल की। ​​इस पल का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।

गौरतलब है कि इसरो ने पिछले दिनों स्पैडेक्स मिशन के तहत सेटेलाइट लॉन्च् की थी, जिसके तहत अंतरिक्ष में दो सेटलाइट्स को आपस में जोड़ना था। इसरो के वैज्ञानिकों ने इस मिशन को सफलता पूर्व पूरा कर दिया है। इसके साथ ही इसरो की इस उपलब्धि को बड़ी सफलता के तौर पर माना जा रहा है। इसरो के अनुसार संस्थान ऐसा करने वाले दुनिया के उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है, जो अंतरिक्ष में बड़ी ताकत रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp