सनातन धर्म को सशक्त बनाने” के संकल्प को लेकर निकली “विशाल चुनरी यात्रा”

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी मोघे, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, मधु वर्मा, मनोज पटेल, जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, प्रताप करोसिया, सावन सोनकर हुए शामिल
ग्वालियर में हुए सड़क
हादसे के चलते मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन ने स्वागत नहीं करवाया
हजारों श्रध्दालु लाखों सितारों से सजी 2.5 कि.मी. लम्बी विशाल चुनरी मां बिजासन माता के चरणों में अर्पित की
यातायात बाधित न हो इस हेतु 3 हजार से अधिक चुनरी रक्षकों ने व्यवस्था संभाली, तीन समानान्तर वैकल्पिक मार्गो से यातायात जारी रहा
इंदौर। नवरात्रि के पावन पर्व पर आज बड़ा गणपति मंदिर से बिसाजन माता मंदिर तक हजारों श्रध्दालुओं द्वारा “सनातन धर्म को सशक्त बनाने” के संकल्प को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी मोघे, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, मधु वर्मा, मनोज पटेल, पूर्व विधायक जीतू जिराती, आकाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, प्रताप करोसिया, सावन सोनकर की उपस्थिति में “विशाल चुनरी यात्रा” निकाली गयी। 2.5 कि.मी. से अधिक लम्बी लाखों सितारों से सजी चुनरी बिजासन माता को चढ़ाई गयी।
बड़ा गणपति मंदिर स्थित मंच से चुनरी यात्रा प्रारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, वैभव और आनंद लेकर आए। मां के आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि नवरात्रि का महापर्व हमें मां दुर्गा की आराधना के साथ जीवन में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। मां की कृपा सभी पर बनी रहे और आने वाले दशहरे एवं दीपावली के पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से जयकारे लगवाते हुए मां के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुदर्शन गुप्ता ने चुनरी यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और पंथों के लोगों को पवित्र भाव के साथ एक साथ लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में सभी समान हैं। यहां ऊंच-नीच, अमीर-गरीब और जाति-पंथ का कोई भेद नहीं होता। मां के प्रति श्रद्धा और आस्था सभी को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं।
यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पिछ्ले 17 वर्षों से यात्रा प्रतिवर्ष निकलती रही है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण चुनिंदा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चुनरी चढ़ाने की परंपरा कायम रही। अब श्रद्धालुओं और क्षेत्र की मातृशक्ति की विशेष मांग को दृष्टिगत रखते हुए पुनः यात्रा भव्य स्वरूप में निकाली गयी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सनातन सशक्त हो रहा है, अयोध्या में भव्य मंदिर में श्रीराम विराजमान हुए, केदारनाथ धाम में शंकराचार्य जी की प्रतिमा की स्थापना, काशी विश्वनाथ में भव्य कॉरिडोर, तो मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन के नेतृत्व में उज्जैन में महाकाल लोक, जानापाव में परशुराम लोक, ओरछा में श्रीराम लोक के साथ साथ मप्र में भगवान श्रीराम वन पथ गमन और भगवान श्री कृष्ण के एतिहासिक प्रसंगों से जुड़े स्थलो को संवारा जा रहा है।
‘तीन हजार चुनरी रक्षक संभाली यातायात व्यवस्था, चुनरी यात्रा में यातायात के वैकल्पिक मार्ग
यात्रा बडा गणपति मंदिर से प्रारंभ होकर पीलिया खाल, अग्रसेन नगर चौराहा, रामचन्द्र नगर चौराहा, शिक्षक नगर चौराहा, कालानी नगर चौराहा, विद्याधाम मंदिर होते हुए एयरपोर्ट थाने के सामने बने विशाल मंच के समक्ष पहुंची।
यातायात बाधित न हो इस हेतु तीन हजार चुनरी रक्षक यातायात व्यवस्था संभाली, यात्रा मार्ग के प्रत्येक चौराहे पर चुनरी रक्षक तैनात रहे। जो वॉकी टॉकी के माध्यम से यातायात को सुगम बनाने का कार्य कर रहे थे। चुनरी के दोनों ओर भी चुनरी रक्षक तैनात रहे। विशाल चुनरी यात्रा में हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए, चुनरी यात्रा के समय आम जनता को मुख्य मार्ग पर आवागमन करने में परेशानी न हो इस हेतु एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए छोटा बांगड़दा से सुपर कॉरिडोर होते हुए एयरपोर्ट, बिजासन मंदिर रोड पर पहुंचा जा सकेगा, एयरपोर्ट से शहर की ओर आने वाले मार्ग एयरपोर्ट रोड जो की फोर लेन है, इसमें टू लेन में चुनरी यात्रा निकाली गयी और टू लेन पर यातायात चालू रहा। साथ ही एयरपोर्ट मार्ग के समानान्तर पल्हर नगर मार्ग (60 फीट रोड) व छोटा बांगड़दा मार्ग तथा सुपर कॉरिडोर मार्ग निर्बाध गति से संचालित रहा। भवरंकुआ, अन्नपूर्णा, महूनाका से एयरपोर्ट रोड जाने के लिए चंदन नगर, सिरपुर से जवाहर टेकरी, चोइथराम हॉस्पिटल बौराहा, नावदा, ग्राम रिजलाय, हिंकारगिरी होते हुए एयरपोर्ट रोड पर भी यातायात सुचारू रहा।
चुनरी यात्रा संयोजक श्री गुप्ता ने यात्रा का स्वागत करने वाली सामाजिक शैक्षणिक, आर्थिक, खेल, व्यापारी संस्थाओं, रहवासी संघों, गरबा मंडलों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। मंचों से संस्थाओ ने वितरित होने वाली खिचडी प्रसाद, छाछ, फल और जल आदि की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की थी, कागज से बनी प्लेट्स का उपयोग किया गया।
*”दो लाख सितारों से जड़ी “विशाल चुनरी” मां बिजासन को चढ़ाई”*
मां बिजासन के मंदिर पहुंच कर सूरत से बनकर आई मुस्लिम कारीगरों द्वारा तैयार की गई दो लाख सलमा सितारे, चमक के साथ- साथ गोटे व मोती से सजी दो कि.मी. लम्बी चुनरी मी बिजासन के चरणों में अर्पित की गई।
‘विशाल चुनरी यात्रा मंच व यात्रा में संतगण बग्धियों में सवार रहे
चुनरी यात्रा मंच पर वीर अलीजा हनुमान मंदिर गादीपति श्री पावनानन्द जी महाराज, श्री पंचकुइया श्री राम मंदिर के संत श्री रामगोपाल दास महाराज, पद भूषण श्री गोकुलोत्सव जी महाराज स्वामी श्री चिन्मयानन्द जी सरस्वती, श्री 1008 गोस्वामी ब्रजोउत्सव जी महाराज, महात्यागी संत श्री राधे राधे बाबा, अखण्ड धाम आश्रम महामंडलेश्वर चेतन स्वरूप जी महाराज, महामंडलेश्वर संत श्री दादू महाराज, श्री पवन जी शर्मा, श्री गोपाल दास जी महाराज, श्री चिन्मयानंद जी महाराज सहित अनेक साधु-संत यात्रा के दौरान बग्धियों में सवार होकर नागरिकों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।
यात्रा में प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल, महेश पालीवाल, मानसिंह यादव, पूर्व महापौर श्रीमती उमाशशि शर्मा, महापौर परिषद् के सदस्य निरंजन सिंह चौहान व अश्विनी शुक्ल व महेश चौधरी, शिखा संदीप दुबे, बरखा नितिन मालू, संध्या यादव, राहुल जैसवाल, नितिन कश्यप, सहित अनेक नेताओं ने व श्रद्धालुओं को “सनातन धर्म को सशक्त बनाने ” का संकल्प दिलाया।
‘यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा’
श्री गुप्ता ने बताया कि इन्दौर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार आठ बार नम्बर वन बना है। इस गरीमा को ध्यान में रखते हुए हर बार की तरह इस बार भी यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया, चुनरी यात्रा टीम के स्वच्छता प्रहरी नगर निगम स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ल के नेतृत्व में यात्रा के पीछे पीछे बडा गणपति मंदिर से बिजासन मंदिर तक यात्रा मार्ग की सफाई करते हुए चल रहे थे।




