Breaking News

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में 19 अक्टूबर तक दें प्रस्ताव

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2027 की संदर्भ तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल से मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण से संबंधित प्रस्ताव अथवा सुझाव चाहा गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे द्वारा विधानसभा के संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास सोमवार, 19 अक्टूबर तक आवश्यक प्रस्ताव या सुझाव जमा कराने का आग्रह किया गया है, जिससे आयोग के प्रावधानों एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत परीक्षण उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button