
जयपुर, 16 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार सायं को सनातन धर्म महोत्सव समिति द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला की प्रस्तुति देखी। उन्होंने इस दौरान राम परिवार का रूप धरे कलाकारों की अर्चना की और सभी से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।




