Breaking News

मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ की 115वीं कामकाज समिति की बैठक सम्पन्न

भोपाल। मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ (सहकारी) मर्यादित की 115वीं कामकाज समिति की बैठक आज भोपाल में माननीय मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में महासंघ की कार्यप्रणाली, आगामी कार्ययोजनाओं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री श्री पंवार ने उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को महासंघ के कार्यों को और अधिक प्रभावी, गतिशील, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने, व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा महासंघ की कार्यक्षमता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, प्रबंध संचालक श्री अनुराग चौधरी, डायरेक्टर श्री मनोज कुमार पथरोलिया सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button