ब्यावरा में ABVP ने किया चक्काजाम, फर्जी नर्सिंग कॉलेज में जमा फीस वापस दिलाने की मांग

राजगढ़ ब्यावरा। PG कॉलेज के सामने सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और पीड़ित छात्र-छात्राओं ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का आरोप है कि अर्शी नर्सिंग कॉलेज में उनसे फीस जमा करवाई गई, लेकिन बाद में कॉलेज के फर्जी होने की जानकारी सामने आई।
छात्र-छात्राओं के अनुसार कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों से फीस के रूप में करीब 30 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। अब विद्यार्थियों ने जमा की गई राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों ने संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तथा विद्यार्थियों की फीस वापस कराने की मांग की। चक्काजाम के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति संभालने का प्रयास किया



