उत्तर प्रदेश

चंदौली में सांसदों ने चलाया स्वच्छता अभियान

लखनऊ (SHABD) :चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर के काली माता मंदिर परिसर में राज्यसभा सांसद साधना सिंह और मुगलसराय विधानसभा के पटनवा गांव स्थित शिव मंदिर में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की। सांसदों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 

Related Articles

Back to top button