Breaking News

खुशियों भरी यात्रा में मातम: राजगढ़ जिले के श्रद्धालु सावलिया जी दर्शन को जा रहे थे, ईको गाड़ी को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, चीख-पुकार के बीच 6 घायल, दो की हालत गंभीर

नीमच-मनासा रोड पर दर्दनाक हादसा: सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे मनासा-नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने ब्रेकर पर अचानक ईको वाहन बंद हो गया।

 

 

 

राजगढ, मनासा (नीमच)मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सावलिया जी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी नई ईको गाड़ी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक, सभी घायल राजगढ़ जिले के भमरिया गांव के निवासी हैं और नई ईको गाड़ी से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सावलिया जी दर्शन के लिए जा रहे थे। सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे जब उनका वाहन मनासा-नीमच रोड पर कॉलेज के सामने बने ब्रेकर पर पहुंचा, तो अचानक ईको वाहन बंद हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार के बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया है। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

काल बनकर आई पिकअप: –

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने ईको गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

मची चीख-पुकार और फरार चालक: –

भीषण टक्कर लगते ही वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

 

रेस्क्यू और रेफर: सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button