उत्तराखंड

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया राजस्थान उच्च न्यायालय भवन का निरीक्षण

जयपुर, 5 सितंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय भवन परिसर में स्थित म्यूजियम, डोम क्षेत्र तथा भवन के विभिन्न भागों में प्रगतिरत जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने इन कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन कार्यों में निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा इनकी नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी राजस्थान श्री प्रवीण गुप्ता, संभागीय आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन, राजस्थान उच्च न्यायालय की रजिस्ट्रार (प्रशासन) सुश्री शिवानी सिंह, रजिस्ट्रार (प्रशासन), सब ऑर्डिनेट श्री सुशील कुमार पाराशर, रजिस्ट्रार (वर्गीकरण-द्वितीय) सुश्री तोषिता मालानी, कोर्ट मैनेजर श्री प्रशांत भारद्वाज सहित प्रशासनिक एवं न्यायालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button