राजस्‍थान

आगामीनगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों की राज्य निर्वाचनआयुक्त ने की समीक्षा

जयपुर, 6 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीराजेश्वर सिंह ने गुरूवार को शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सेआगामी नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों की तैयारियों कीविस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिसअधीक्षक एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केमाध्यम से भाग लिया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए किनिर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण, भयमुक्तएवं प्रलोभन-मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोगकी मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोगकरने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए आयोग केदिशा-निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों को अद्यतन करने, मतदान केन्द्रों की स्थापना, मतदान दलों के गठन,कार्मिकों के प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री कीउपलब्धता तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त सुरक्षाव्यवस्था एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने केपश्चात उसकी प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए तथा मतदाताओं को प्रभावित करने वालेकिसी भी प्रयास के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्वाचनसंबंधी शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा प्रत्येक शिकायत परगंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पेयजल, बिजली,छाया, शौचालय, रैंप,व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देशदिए। साथ ही दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्रमतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुरूप विशेष सुविधाएं उपलब्धकराने पर भी जोर दिया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों से निर्वाचन कार्य में लगे सभीकार्मिकों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, सभीविभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक गतिविधि की नियमित समीक्षाकरते हुए किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंनेकहा कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है और प्रत्येक अधिकारी अपनेदायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करे।

बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री राजेश वर्मा ने आगामीनगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों पर विस्तृतप्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से जिलाकलेक्टरों को निर्वाचन कार्यक्रम के विभिन्न चरणों, समयबद्धकार्ययोजना तथा आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की विस्तारसे जानकारी दी।

श्री वर्मा ने मतदाता सूची को अद्यतन करने, मतदानकेन्द्रों की व्यवस्थाओं, कार्मिकों के प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, कानून-व्यवस्था,आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना, शिकायतोंके त्वरित निस्तारण, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित व्यवस्थाओंतथा निर्वाचन संबंधी मॉनिटरिंग तंत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभीजिला कलेक्टरों से निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा आयोग केनिर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रस्तुतीकरण केदौरान जिला कलेक्टरों एवं अधिकारियों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधानकरते हुए निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं एवं दायित्वों पर आवश्यक मार्गदर्शन भीप्रदान किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलोंमें निर्वाचन तैयारियों की प्रगति से राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया।उन्होंने मतदाता सूची, मतदान केन्द्रों, कार्मिकों की उपलब्धता, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्नव्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत करते हुए तैयारियों से संबंधित व्यावहारिक एवंप्रशासनिक चुनौतियों से भी अवगत कराया। इस पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियोंकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिएसंबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी लंबित विषयों का समयबद्धनिराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

Back to top button