बिहार-झारखण्‍ड

प्रपत्र भरने के लिए चंद दिन शेष

रांची (SHABD) :राज्य में एसआईआर के तहत इन्यूमरेशन प्रपत्र भरने के चंद दिन शेष हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने कल वर्चुअल माध्यम से उपनिर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 29 जुलाई तक इस चरण से जुड़े सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में 99.75 प्रतिशत प्रपत्र वितरित किये जा चुके हैं, जिनमें से 91.96 फीसदी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।

कोडरमा, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत इन्यूमरेशन प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। सीईओ ने मतदाताओं के शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया। साथ ही बताया कि झारखंड में निवास करने वाले अन्य राज्यों के मतदाता पांच अगस्त के बाद फार्म-8 और घोषणा पत्र भरकर झारखंड में अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button