उत्तर प्रदेश

गंगा नदी में इलेक्ट्रिक यात्री नौकाओं का संचालन शुरू

वाराणसी (SHABD): वाराणसी में आज से गंगा नदी में इलेक्ट्रिक यात्री नौकाओं का संचालन शुरू हो गया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण और गेल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से इलेक्ट्रिक बोट कन्वर्जन पायलट परियोजना के तहत यह शुरुआत की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि पहले चरण में 20 यात्री नौकाओं को इलेक्ट्रिक प्रणाली में परिवर्तित किया जा रहा है, जिनमें पहली पांच नौकाएं नाविकों को सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना की सफलता के बाद इसे बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा, जिससे वाराणसी देश के अन्य नदी शहरों के लिए एक मॉडल बनेगा।

Related Articles

Back to top button