उत्तराखंड
उत्तराखंड: देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र में लैंडस्लाइड होने से आवाजाही ठप

देहरादून (SHABD ) :देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र में साहिया-कालसी मार्ग पर जझरेट और दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर डैमटाप क्षेत्र में भारी लैंडस्लाइड होने से आवाजाही ठप हो गई। इससे इन मार्गों से आवाजाही कर रहे लोगों के वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में पीडब्ल्यूडी ने मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया।




