जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

राजगढ़ जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पिपलबे निवासी योगजी ने बताया कि आवेदक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु कई बार आवेदन किया गया हैा परन्तु आवास योजना का लाभ आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदक कच्चे मकान में निवासरत है। कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम हताईखेडा निवासी रामबाबु सौंधिया ने बताया कि आवेदक को पूर्व में राशन का लाभ प्राप्त हो रहा था। परन्तु किसी कारण वश आवेदक को राशन प्राप्त नहीं हो रहा है। कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जांच करने निर्देश दिए। ग्राम गोला खेडा निवासी पंचू बाई ने बताया कि आवेदिका को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उनके आवास की स्थिति बहुत दयनीय है। साथ ही आवेदिका ने आवास योजना के लिए आवेदन भी किया है। कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम गोलाखेड निवासी धन्नाजी ने बताया कि आवेदक की भूमि पर अनावेदकों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिस पर आवेदक को कृषि करने में काफी परेशनी हो रही है। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार राजगढ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पटना जागीर निवासी चैन सिंह ने बताया कि आवेदक की भूमि पर अनावेदको द्वारा कब्जा कर मकान बना लिया गया है। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार राजगढ को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 105 आवेदन प्राप्त हुए।
