यात्री बसों में महिलाओं को हो रही परेशानियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने एसपी राजगढ़ जिला परिवहन अधिकारी को दिया ज्ञापन
राजगढ़. जिले में यात्री बसों में महिलाओं को हो रही परेशानियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने एसपी राजगढ़ जिला परिवहन अधिकारी को ज्ञापन
उक्त ज्ञापन में परिषद द्वारा मांग की गई 1 प्रत्येक बस के सामने की ओर उसकी समय सारणी एवं किराया सूची चस्पा की जावे
2 महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को स्पष्ट रूप से लिखा जावे एवं उसे पर पुरुष यात्रियों के बैठने पर प्रतिबंध लगाया जाए
3 बस कंडक्टर ड्राइवर का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद तेजेंद्र उपाध्याय जिला मंत्री मयंक जयसवाल मीडिया प्रभारी लखन गुर्जर,शोभाराम गुर्जर राजेंद्र शर्मा जीवन गुर्जर बबलू गुर्जर
उपस्थित रहे ।




