RAJGARH

चैत्र नवरात्र एवं गुड़ी पड़वा पर मां जालपा मंदिर में विधिवत घट स्थापना, जिले की समृद्धि की कामना

राजगढ़, चैत्र नवरात्र एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मां जालपा मंदिर पहुंचकर विधिवत घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति के लिए मंगल कामनाएं कीं।

पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी मुख्य जजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भी विधि-विधान से पूजा में सहभागिता कर जिलेवासियों के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने क्षेत्र में आस्था एवं उत्साह का वातावरण निर्मित किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।।

Related Articles

Back to top button