भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन संपन्न


रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयुक्तों का एक दिवसीय राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन “भारत मंडपम”, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। सम्मेलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह सहित देश के सभी राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य निर्वाचन आयोगों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन राज्यों में स्थानीय निकायों के निर्वाचन के प्रभावी संचालन हेतु भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोगों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
सम्मेलन में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय चुनावों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा निर्वाचक नामावली का डाटा यथाशीघ्र, संभव हो तो सात दिवस के भीतर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इससे नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर सुचारु रूप से निर्वाचन संपन्न कराए जा सकेंगे। उन्होंने संसाधनों के बेहतर उपयोग की दृष्टि से राज्यों की आवश्यकता के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव सफलतापूर्वक 36 दिनों की अवधि में संपन्न कराए गए, जो प्रशासनिक समन्वय और सुनियोजित तैयारी का परिणाम था।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यों के निर्वाचन आयोगों द्वारा प्रस्तुत सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक निर्णय शीघ्र लिए जाने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव तथा आईटी विशेषज्ञ डॉ. सत्यकाम बेहार भी उपस्थित




