Breaking News
खुजनेर में वरिष्ठजनों के लिए होलिस्टिक वेल-बीइंग कैंप आयोजित* 85 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण

स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के अंतर्गत आयुष विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से नगर पंचायत परिसर, खुजनेर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए होलिस्टिक वेल-बीइंग कैंप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्री जगन्नाथ नागर रहे।
कैंप के अंतर्गत योग सत्र एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 85 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।आयुष चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकतानुसार आयुर्वेद एवं यूनानी औषधियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें समग्र स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा।

