Breaking News
वृद्ध आश्रम राजगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों हेतु होलिस्टिक वेल-बीइंग कैंप आयोजित

स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिजन के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए होलिस्टिक वेल-बीइंग कैंप का आयोजन वृद्ध आश्रम जिला चिकित्सालय परिसर राजगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल एवं जिला आयुष अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही उनके द्वारा वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए तथा आयुष विभाग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु च्यवनप्राश का वितरण कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से नियमित योग, संतुलित आहार एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें समग्र स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा।

