कलेक्टर ने की धान खरीदी प्रगति की समीक्षा,अत्याधिक आवश्यकता वाले उपार्जन केंद्रों से तत्काल उठाव के निर्देश
जिले में अब तक 88468 किसानों से 428748 मीट्रिक टन धान खरीदी एवं उठाव 148584 मीट्रिक टन

कलेक्टर ने की धान खरीदी प्रगति की समीक्षा
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को खाद्य, सहकारिता,कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उठाव की अत्याधिक आवश्यकता वाले समिति एवं उपार्जन केंद्रों से तत्काल धान उठाव शुरू करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि लगभग 40 ऐसे समिति एवं उपार्जन केन्द्र है जहां मिलर्स से तत्काल उठाव एवं परिवहन की आवश्यकता है इन केंद्रों से धान उठाव हेतु डीओ जारी होने वाले मिलर्स से तत्काल उठाव कराएं। उठाव नहीं करने वाले मिलर्स पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने डीएमओ को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 15 हजार मिट्रिक टन धान का उठाव कराने हर संभव प्रयास करें। इसीतरह सहकारिता एवं खाद्य अधिकारी समिति एवं उपार्जन केंद्रों की कड़ी निगरानी रखें एवं अगले 5 दिन की खरीदी मात्रा के अनुसार उठाव हेतु चिन्हांकित करें।
बताया गया कि जिले के सभी 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है एवं अब तक 88468 किसानों से 428748 मेट्रिक टन धान खरीदी एवं 148584 मीट्रिक टन का उठाव किया गया है।




