राजस्‍थान

देश में एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत अब तक 50 करोड़ 85 लाख से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित

जयपुर : देश में एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत अब तक 50 करोड़ 85 लाख से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह इस चरण के करीब 51 करोड़ मतदाताओं का 99 दशमलव सात-आठ प्रतिशत है। प्रदेश में भी मतदाता सूची-एसआईआर प्रक्रिया का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिता भदेल ने चुनाव आयोग की ओर से गणना प्रपत्र भरने की तारीख 11 दिसम्बर तक बढ़ाने का स्वागत किया है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जागरुक मतदाता अपने आस-पास के लोगों को भी गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पाली निवासी किशनराव ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए एसआईआर प्रक्रिया जरूरी है। प्रदेश में गणना प्रपत्र वितरण का शत-प्रतिशत काम पूरा करने वाले बीएलओ और सुपरवाईजर्स को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज डूंगरपुर जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने 37 सुपरवाईजरों को सम्मानित किया। इधर जयपुर में जागरुक मतदाता जनतंत्र का प्रहरी- विषय पर निबंध प्रतियोगिता रखी गई।

Related Articles

Back to top button