Breaking News

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ के.व्ही.के. राजगढ़ के कार्मचारियो का आंदोलन


मंगलवार दिनांक 23 सितम्बर 2025 kvk Employees Welfare Association एमपी के पत्र क्रमांक KEWAMP/2025-26/88 दिनांक 21.09.2025 के समर्थन राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अंतर्गत कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्र, राजगढ़ में एक दिवसीय पेन डाउन हड़ताल की गई। हड़ताल करने का मुख्य उद्देश्य यह है, कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR) के अतिरिक्त अन्य होस्ट संगठनो के प्रशासनिक नियंत्रण वाले कृ.वि.केंद्रों के कर्मचारियो की मांग है, कि परोदा उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशो के अनुरूप वन नेशन वन के.व्ही.के. की नितियो का क्रियान्वयन तथा ICAR द्वारा किये जा रहे भेदभाव का अंत। कृषि विज्ञान केन्द्र के कर्मचारियो के निम्नलिखित मांगे है-
1. 50 वर्षो की सेवा के बावजूद के.व्ही.के. को प्लान परियोजना में रखना जबकि इसे नॉन प्लान में होना चाहिए।
2. समान कार्य, असमान वेतन
प्रमुख मुद्दे: 20 अगस्त 2024 के ICAR आदेश को स्थगित किए जाने के बावजूद पूर्ण भत्ते एवं पीएफ/एनपीएस अंशदान बहाल नही हुए।
3. पदोन्नतिः सीएएस प्रमोशन नीति ICAR कर्मचारियो को उपलब्ध है, इसी प्रकार SAU के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र पर भी समान नीति लागू हो।
4. सेवानिवृत्ति लाभः पेंशन, ग्रेच्यूटी और समान सेवानिवृत्ति आयु से गैर आईसीएआर के.व्ही.के. कर्मचारी वंचित। इन के.व्ही.के. कर्मचारियों/वैज्ञानिकों को भी सेवानिवत्ति लाभ दियें जाएं।
5. वेतन में विलंबः विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारियो को नवम्बर 2024 से मार्च 2025 तक वेतन प्राप्त नही हुआ था, जो बाद में इस वित्तीय वर्ष में भी पूर्ण वेतन प्राप्त नहीं हुआ, ऐसी स्थिति में कर्मचारियो को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।
6. VKSA अभियान और संतोष: VKSA (खरीफ) अभियान को सफल बनाने हेतु आईसीएआर ने 100 दिनों में समस्याओ का समाधान, विवादित आदेश की वापसी और आईसीएआर अधिकारियों के साथ बैठक का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई वादा पूरा नही हुआ। आगामी विकसित भारत (रबी) कार्यक्रम (3-18 अक्टूबर 2025) को लेकर असंतोष और ज्यादा गहरा गया है।
7. VKSA (रबी) को सर्वसम्मत बहिष्कार करने हेतु फोरम ने सर्वसम्मति से तय किया कि जब तक वेतन समानता, सेवा लाभ और कल्याणकारी मुददे हल नही होते, VKSA (रबी) अभियान का बहिष्कार किया जाएगा।
इस हड़ताल में केन्द्र के समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button