कृषि उपजमंडियों में किसानों को असुविधा न हो – कलेक्टर

बैठक में कलेक्टर ने एमपी फार्म गेट एप पर संपादित संव्यवहार की जानकारी लेते हुए कहा कि इस एप पर ज्यादा से ज्यादा किसानों का पंजीयन कराया जाये। बैठक में उन्होंने सौदा पत्रक से खरीदी व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके अलावा ई- मंडी प्रक्रिया, हम्माल, तुलावटियों की दरें, मंडियों में पंजीकृत व्यापारी इत्यादि व्यवस्थाओं की भी बैठक में समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इस दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज किसानों की मंडी से संबंधित शिकायतों का भी उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कृषि उपजमंडियों के सचिव मौजूद थे



