उत्तर प्रदेश
इटावा में जिलाधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

लखनऊ (SHABD) : इटावा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने इटावा के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय इकदिल, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरारी भरथना, ज्ञानचंद्र हायर सेकंडरी स्कूल इकदिल और सुमन विद्यापीठ इटावा सदर सहित कई बूथों का दौरा कर BLO द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। DM ने BLO को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए और कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, अपात्र नाम हटाने और त्रुटियों के संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएं और लोगों को जागरूक किया जाए ताकि मतदाता सूची शुद्ध और अपडेट हो सके।




