उत्तर प्रदेश

जालौन में माधौगढ़ तहसील दिवस में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

लखनऊ (SHABD) :जालौन के माधौगढ़ में आज तहसील दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सखी वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2 द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न तथा महिला हेल्पलाइन-181 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की जानकारी दी गई। साथ ही कन्या सुमंगला, बाल सेवा और विधवा पेंशन जैसी महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। शिविर में मोनिका श्रीवास्तव और केस वर्कर नीतू देवी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button