Breaking News

ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन 27 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने और जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम रखने की उठाई मांग

राजगढ़। ओबीसी आरक्षण बहाल करने और जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की अलग से गणना के लिए पृथक कॉलम निर्धारित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय राजगढ़ में ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, एसटी-एससी संयुक्त मोर्चा एवं किसान सेना भारत संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत कर अपनी मांगों से अवगत कराया।

 

संगठनों ने ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने तथा आगामी जनगणना-2027 में ओबीसी की जातिगत गणना के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग उठाई। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग से जुड़ी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हीरा सिंह सोंधिया, राष्ट्रीय कार्यकारी संगठन महामंत्री नारायण सिंह सोंधिया, प्रदेश संरक्षक माधो सिंह तंवर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बद्रीलाल तंवर रसभरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश वर्मा अक्षर, प्रदेश सहसचिव मनोहर सिंह मीना, जिला अध्यक्ष कमल सिंह दांगी, जिला संगठन महामंत्री करण सिंह तंवर, राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह तंवर, जीरापुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार मेरोठा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा नारायण सिंह तंवर मोतीपुर, जनपद सदस्य, दयाराम तंवर धनवास, राधेश्याम यादव सुठालिया, नारायण सिंह यादव नरसिंहगढ़, देवी सिंह दांगी और दीपक वाल्मीकि सारंगपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से संगठनों ने अपनी मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उन पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Related Articles

Back to top button