Breaking News

Rolls-Royce को लेकर चर्चा में विधायक मैथिली ठाकुर, CA रुचिता वघानी ने उठाए सवाल

बिहार। विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों एक लग्जरी कार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान उन्हें एक Rolls-Royce Cullinan में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी संपत्ति और कार को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

इसी बीच CA रुचिता वघानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मैथिली ठाकुर की घोषित संपत्ति और Rolls-Royce की कीमत को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आयकर विभाग से मामले में आय की जांच किए जाने की मांग भी की।

मैथिली ठाकुर के 2025 के चुनावी हलफनामे में कुल संपत्ति करीब ₹3.82 करोड़ घोषित होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिस Rolls-Royce Cullinan में उन्हें देखा गया, उसके निजी मालिकाना हक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन मैथिली ठाकुर के नाम पर है या किसी अन्य व्यक्ति/संस्था का है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

Related Articles

Back to top button