Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

राजगढ़    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नरसिंहगढ़ स्थित स्टेडियम में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं आमजन को तंबाकू तथा तंबाकू से बने विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा इससे टीबी, कैंसर एवं हृदय संबंधी रोगों सहित विभिन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि नशे की लत का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित 80 प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button