बिहार-झारखण्ड
राज्यपाल ने रांची से फ्रीडम ड्राइव को किया रवाना, शिक्षा के जरिए स्वतंत्रता का संदेश

रांची (SHABD) : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित लोक भवन के मुख्य द्वार से फ्रीडम ड्राइव को रवाना किया। यह यात्रा शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता की थीम पर राँची से पुरुलिया के अयोध्या पहाड़ तक जाएगी। श्री गंगवार ने मौके पर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा के आयोजन को सराहा। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता तथा समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास प्रेरणादायी हैं।




