राजस्‍थान

सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल का हुआ शुभारम्भ

सिविल डिफेंस स्वंयसेवक करते हैं निःस्वार्थ सेवा- देवनानी

जयपुर, 3 अप्रैल। सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिविल डिफेंस स्वंयसेवक निःस्वार्थ रूप से सेवा करते है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है। उसके द्वारा जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में कार्य किया जाता है। इनके द्वारा सैकड़ों जाने बचाई गई है। आपदा प्रबन्धन के समय सबसे पहले सिविल डिफेंस को याद किया जाता हैै। सिविल डिफेंस आपदा प्रबन्धन के सम्बन्ध में जनजागरूकता भी पैदा करता है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपदा प्रबन्धन में आधुनिक उपकरणों का भी उपयोग होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वंयसेवक आपदा प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर जान और माल की रक्षा करते है। नागरिक सुरक्षा के सम्बन्ध में विद्यालयों में भी पढ़ाया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थियों में किए जाने वाले व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।

ज्ञातव्य है कि नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के वरिष्ठ वॉलंटियर्स द्वारा सिविल डिफेंस सीनियर वॉलंटियर्स कार्निवल 2026 का आयोजन शुक्रवार 3 से 5 अप्रैल तक पुष्कर स्थित पुष्कर फोर्ट रिसॉर्ट में किया जा रहा है। इसका विषय जन सुरक्षा की गारंटी रखा गया है। कार्निवल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों, एमएसएमई उद्यमियों तथा आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर सुरक्षा, सेवा, प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। आयोजन के अंतर्गत देशभर से वरिष्ठ वॉलंटियर्स, अधिकारीगण तथा विशिष्ट अतिथि भाग ले रहे है। कार्निवल के माध्यम से नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर जन सुरक्षा के प्रयासों को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button