मध्यप्रदेश

धनपुरी रेड रोज़ इंग्लिश मीडियम स्कूल ने निकाली पूरे नगर मे भव्य तिरंगा यात्रा

*भारत माता के जयकारो से गूंजा धनपुरी नगर*

शहडोल,धनपुरी, नगर की प्रतिष्ठित रेड रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा देश की आन बान शान तिरंगे को हर घर पहुंचने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे और उनके साथ में उनके अध्यापक भारत माता का जयकारा लगाते हुए पूरे धनपुरी नगर का भ्रमण कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 15 अगस्त से पहले लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए रेड रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल धनपुरी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगे आकर यह कार्य कर रहा है,ताकि लोगो मे देश के प्रति और शहीदों के बलिदान क़ो याद करना और इसी जज्बे क़ो हमेशा कायम रखना हैं। ताकि हमारी आने वाली पिढ़िया सदियों तक इस बात को याद रखें कि हमारे देश के लिए भारत माता के लालो ने अपनी जान की आहुति दी और इस तिरंगे को झुकने नहीं दिया,
रेड रोज स्कूल की प्रमुख रूबी खान ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान आज चल रहा है इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना को जागृत करना है, हम लगभग 5000 झंडे सभी घरों में लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं धनपुरी नगर ने हमेशा ही देश प्रेम को लेकर  बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है आजादी का महत्व क्या होता है यह हमें तिरंगा सिखाता है, देश सर्वप्रथम है, हमारे देश का संविधान हमारे देश का कानून सर्वोपरि है हमें इसकी इज्जत करना हमारा पहला धर्म है। हमारा मूल उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता के बारे में पूरे विश्व को बताना है, हमारे यहां विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोग निवास करते हैं, हमारी और उनकी सब की पूजा पद्धति अलग-अलग है हमारे देश का तिरंगा हम सबको एक करता है, हम सब इस तिरंगे को सलाम करते हैं,  अध्यापक मोहम्मद खालिद ने  लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सब इस पावन पर्व पर अपने घरों में तिरंगा लगाए इस मौक़े पर भारी तादाद मे नगर वासी मौजूद रहे रेड रोज़ इंग्लिश मीडिया की शिक्षिकाओं मे प्रतिभा कचेर, पूनम तिवारी, रुखसार खान, खालिद इकबाल, अनिल कुमार, प्रभात फेरी मे मौजूद रहे
जय हिंद जय भारत

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp