देश

अंबानी की शादी में बम’ पोस्ट कर गुजरात के इंजीनियर ने मचाई थी खलबली, अब चढ़ा मुंबई पुलिस के हत्थे

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी राधिका मर्चेंट के साथ हुई है।हालांकि, इस शादी समारोह के बीच बम की धमकी की खबर सामने आने पर पुलिस खेमे में हलचल मच गई थी। अब कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गुजरात से 32 साल के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान वडोदरा के रहने वाले वीरल सिंह के रूप में हुई है। अंबानी परिवार में शादी समारोह के दौरान सोशल मीडिया एक पर एक यूजर @ FFSFIR ने कमेंट करते हुए अंबानी की शादी में बम शब्द का प्रयोग किया। इसके बाद किसी यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस बात की जानकारी दी। यूजर ने लिखा था, 'मेरा दिमाग बेशर्मी से सोच रहा है कि अंबानी की शादी में बम विस्फोट के बाद आधी दुनिया कल उलट जाएगी।' 

छानबीन में जुटी पुलिस 

इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आग गई। पुलिस के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इस मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए मुंबई के बीकेसी में जिओ वर्ल्ड सेंटर के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को अलर्ट किया था। वहीं स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी इसकी सूचना दी गई। आखिरकार मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उन्होंने आरोपी को गुजरात में उसके घर से आज सुबह गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक्स यूजर का वडोदरा में होने का पता चला, जिसके बाद मुंबई अपराध शाखा की एक टीम को पड़ोसी राज्य में शहर भेजा गया और आरोपी को पकड़ लिया गया।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp