उत्तर प्रदेश
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में स्ट्रोक यूनिट, सुपर-स्पेशियलिटी ओपीडी और न्यूरोसर्जरी वार्ड का किया उद्घाटन

लखनऊ (SHABD) :उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में स्ट्रोक यूनिट, सुपर-स्पेशियलिटी ओपीडी और न्यूरो सर्जरी वार्ड का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कई नई स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर रोगों वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा देने के लिए सरकार ने विभिन्न अस्पतालों के बीच समन्वय स्थापित करने की शुरुआत की है।




