उत्तर प्रदेश
सोनभद्र में भारी बारिश का असर, रिहंद बांध के 7 फाटक खुले, सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर

लखनऊ (SHABD):सोनभद्र और सीमावर्ती मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से रिहंद बांध के सात फाटक खोल दिए गए हैं। बांध से करीब 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने से सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इससे तटीय ग्रामीण इलाकों में असर पड़ा है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चोपन में सोन नदी के किनारे पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने मातहतों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाण सागर डैम और रिहंद बांध के अधिकारियों से समन्वय बनाकर पानी के निकास को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।




